Vatican Radio HIndi

ताइवान में विमान हादसा के प्रति संत पापा का शोक संदेश

In Church on July 24, 2014 at 2:05 pm

ताइवान में विमान हादसा के प्रति संत पापा का शोक संदेश

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 24 जुलाई 14 (वीआर सेदोक)꞉ ताइवान में विमान हादसा के शिकार लोगों एवं उनके परिवारों के प्रति संत पापा फ्राँसिस ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने संत पापा की ओर से ताईपेई के महाधर्माध्यक्ष जोन हंग शान कौन को एक टेलीग्राम प्रेषित कर हादसे के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को सात्वना प्रदान किया, उन्होंने संदेश में कहा, ″मगोंग हवाई अड्डे पर दुर्घटना की खबर सुन, संत पापा अत्यन्त दुःखी हैं। वे दुर्घटना के शिकार लोगों की आत्मा शांति हेतु प्रार्थना करते एवं परिवारवालों के प्रति अपनी आध्यात्मिक सामीप्य प्रकट करते हैं।″

ताइवान में बुधवार को एक विमान हादसे का शिकार हो गया. हादसे में कम से कम 47 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

दमकलकर्मियों ने 11 लोगों को बचा लिया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के अनुसार हादसा मागोंग हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हुआ।

ट्रांसएशिया एयरवेज़ का ये विमान दक्षिणी शहर काओशिउंग से पेंघु द्वीप की उड़ान पर था।

ताइवान की सरकारी समाचार एजेंसी ने ख़बर दी है कि विमान में कुल 54 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे।

दिल्ली में ताइवान के दूतावास का कहना है कि ट्रांसएशिया एयरवेज़ के मुताबिक विमान में सवार दो विदेशी यात्री फ़्रांस के थे।

अधिकारियों के मुताबिक तूफ़ानी मौसम में विमान आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। आपातकालीन लैंडिंग के दूसरे प्रयास में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Usha Tirkey

 

Leave a comment