Vatican Radio HIndi

भारतीय काथलिकों ने नेपाल के लोगों के लिए अस्थायी आवास का निर्माण किया

In Church on June 4, 2016 at 3:21 pm

img class=”img-art-foglia” src=”http://media02.radiovaticana.va/photo/2016/06/04/RV16368_Articolo.jpg” />

 

नई दिल्ली, शनिवार, 4 जून 2016 (ऊकान): भारतीय काथलिक नेपाल के भूकम्प पीड़ितों की मदद हेतु अस्थायी पुनर्वास का निर्माण कर रहे हैं। वे ऐसे लोगों के जीवन में आशा का संचार करना चाहते हैं जो भूकम्प के एक साल बाद भी बुरी स्थिति में हैं।

ऊका समाचार के अनुसार बैंगलोर के क्लारेशियन तथा नोर्बरटाईन पुरोहित, लोकधर्मियों के विभिन्न संगठनों से मिलकर नेपाल के भूकम्प पीड़ितों के गृह निर्माण हेतु फंड जमा कर रहे हैं।

क्लारेशियन फा. जॉर्ज कान्नानथानाम ने ऊका समाचार को बतलाया कि उन्होंने बुद्धनीलकंट में कुष्ट रोगियों के लिए 50 अस्थायी आवास का निर्माण किया है।

उन्होंने कहा, ″अब हम दूसरे चरण में उनके लिए स्थायी आवास के निर्माण की योजना बना रहे हैं।″ विगत वर्ष में संगठन ने नेपाल में कुल 450 अस्थायी आवासों का निर्माण किया है।

फा. जॉर्ज कान्नानथानाम ने कहा कि नेपाल में जीवनचर्या धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है किन्तु यह कभी सामान्य स्थिति में नहीं लौट सकता जब तक कि लोगों के पास मौलिक सुविधाएँ उपलब्ध न हों। यदि बच्चों की शिक्षा प्रभावित है तो इसके कारण भावी पीढ़ी प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल घर के निर्माण कार्य को पूर्ण करने में और चार से पाँच महीने लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि भूकम्प के एक साल बाद भी कई जगहों में लोगों की मदद हेतु कोई राहत कार्य नहीं किये जा रहे हैं।

विदित हो कि गत वर्ष 25 अप्रैल को आये विनाशकारी भूकम्प में नेपाल के करीब 9,000 लोगों की जाने गयी थीं। 4 मिलियन लोग अभी भी अस्थायी घरों में निवास कर रहे हैं तथा 7 लाख घरों के निर्माण किये जाने की आवश्यकता है।


(Usha Tirkey)

Leave a comment