विदित हो कि संत पापा ने वाटिकन के संत पौल छठवें सभागार में 5 जनवरी को मध्य इटली के भूकंप पीड़ितों से मुलाकात की थी। स्पोलेतो-नोरचा महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष रेनातो बोकारडो, पल्लीपुरोहितगण और करीब 800 लोकधर्मियों ने संत पापा के आमदर्शन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर शहरों के पुनर्निर्माण कार्यों में संलग्न नागर अधिकारियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बीते वर्ष मध्य इटली में 24 अगस्त को 6.6 की तीव्रता से आये भूकंप में अमात्रीचे शहर में करीब 300 लोगों की जानें गई। पूरा शहर मलबे में तबदील हो गया था और दो महीने बाद 30 अक्टूबर को उसी क्षेत्र में फिर से भूकंप आया। संत बेनेदिक्त और संत स्कोलास्टिका के जन्मस्थान नोरचा में आये भूकंप में दो लोगों की मृत्यु हुई थी।
(Margaret Sumita Minj)
Advertisements