Vatican Radio HIndi

संत पापा फ्रांसिस ने बोस्निया और हेर्जेगोविना के अध्यक्ष मंडल से मुलाकात की

In Church on February 26, 2018 at 3:13 pm

वाटिकन सिटी, सोमवार 26 फरवरी 2018 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 14 फरवरी को वाटिकन के प्रेरितिक भवन में बोस्निया और हेर्जेगोविना के अध्यक्ष मंडल से मुलाकात की। उन्होंने वाटिकन और बाल्कन राज्य के बीच मौजूद अच्छे राजनयिक संबंधों के बारे बात की, जिसमें रचनात्मक संवाद और सहयोग के साथ आगे बढ़ने का वचन लिया साथ ही अंतरधार्मिक संवाद को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

उन्होने, बाल्कन के सामने आने वाली मौजूदा आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों और नई पीढ़ियों के भविष्य की गारंटी देने के लिए नई आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करने की आवश्यकता आदि विषयों पर भी विचार- विमर्श किया।

बोस्निया और हर्जेगोविना की अध्यक्ष मंडल में तीन सदस्य होते हैं: एक बोस्निया से, एक क्रोएशिया फेडरेशन से और एक सर्ब से चुने जाते हैं उनका कार्यकाल चार साल का होता है।

वर्तमान अध्यक्ष मंडल का नेतृत्व बोस्नियाई क्रोएट ड्रैगन क्राविच कर रहे हैं वे बोस्निया और हेर्जेगोविना के क्रोएशियाई डेमोक्रेटिक यूनियन के नेता हैं। उनके साथ बोस्नियाई सर्ब से म्लाडेन इवानिच और बोस्नियाक बकिर इज़ेत्गोविच थे।

बोस्निया और हर्ज़ेगोविना, बाल्कन राष्ट्र में इस्लाम, ओर्थोडोक्स ख्रीस्तीय और काथलिक ख्रीस्तीय रहते हैं।


(Margaret Sumita Minj)

Leave a comment